Aryabhatta भारत में बनने वाला पहला उपग्रह 'आर्यभट्ट' 19 अप्रैल 1975 को लॉन्च किया गया था. आर्यभट्ट को यह नाम प्राचीन भारत के जाने-माने खगोलविद् से मिला. इसका वजन 360 किलोग्राम था. एक्स-रे, खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान और सौर भौतिकी में जानकारी हासिल करने के लिए वैज्ञानिकों ने इसका प्रयोग किया. 11 फरवरी 1992 में इसने दोबारा पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश किया.